फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित आयकन नहीं बल्कि देश की विभूति हैं बाबा साहेब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के एससीएसटी ओबीसी कर्मचारी संगठन की ओर से बाबा साहेब की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर पूरे देश की विभूति हैं। बाबा साहेब को एक वर्ग विशेष या राजनीति से जोड़ना सही नहीं है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

शनिवार को बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में आधुनिक भारत के निर्माण में डा. भीमराव आंबेडकर का योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि बाबा साहेब को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बाबा साहेब एक वर्ग विशेष के नहीं बल्कि पूरे देश के हीरे हैं। प्रो. नौटियाल ने कहा कि अविभाजित भारत के लिए संकुचित मानसिकता का त्याग जरूरी है। कार्यक्रम अध्यक्ष डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि आजादी की बात करने वाले आंबेडकर की मूर्ति पर पुलिस पहरा दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रो. एसएस रावत, प्रो. दीपक रावत, राजेंद्र प्रसाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं कांग्रेस नगर कमेटी, पालिका प्रशासन, नगर पंचायत कीर्तिनगर सहित विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें