फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने किया कोर्ट में सरेंडर, जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

एक युवती के भाजपा नेता पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगा केस दर्ज कराने के मामले में भाजपा नेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस की विवेचना में आरोपों की पुष्टि न होने पर भाजपा नेता को जमानत मिल गई। वहीं, आरोपों से संबंधित धाराएं भी मुकदमे से हटा ली गई है।
विज्ञापन

विगत सात अप्रैल को एक युवती ने भाजपा नेता विजय महर पर एक समारोह में बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाकर डाकपत्थर चौकी में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद भाजपा नेता विकासनगर ग्रामीण मंडल महामंत्री पद से हटाया दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को भाजपा नेता ने कोर्ट में सरेंडर किया। जहां पर पुलिस विवेचना में आरोपों की पुष्टि न होने पर कोर्ट से उनको जमानत मिल गई। वहीं, चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि आरोपों की पुष्टि न होने पर 376 , 511 धाराएं भी केस से हटा ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें