देवाल। ब्लॉक के सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर सूया के कपाट 29 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष खिलाप सिंह ने बताया कि कपोटोद्घाटन के दिन सूया में भव्य धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा।