गोपेश्वर। विकास विभाग की ओर से जिले की क्षेत्र पंचायतों की बैठक का वार्षिक रोस्टर जारी कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने रोस्टर जारी करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को बैठक का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विकास विभाग की ओर से जारी क्षेत्र पंचायत की बैठक के रोस्टर के अनुसार 19 को थराली, 22 को नारायणबगड और 25 को कर्णप्रयाग में, 10 मई को जोशीमठ, 18 को गैरसैंण और 30 को घाट में होगी। जबकि जून माह में 7 को दशोली, 14 को पोखरी तथा 29 को देवाल में, जुलाई में 6 थराली, 14 को नारायणबगड तथा 27 को कर्णप्रयाग में, अगस्त माह में 8 को जोशीमठ, 17 को गैरसैंण तथा 29 को घाट में, सितम्बर में 6 को दशोली, 14 को पोखरी तथा 28 को देवाल में बैठक होगी। अक्टूबर माह में 10 को थराली, 17 को नारायणबगड तथा 26 को कर्णप्रयाग में, नवम्बर माह में 10 को जोशीमठ, 15 को गैरसैंण तथा 28 को घाट में, दिसम्बर माह में 7 को दशोली, 18 को पोखरी तथा 28 को देवाल में, जनवरी माह में 09 को थराली, 17 को नारायणबगड तथा 24 को कर्णप्रयाग में, फरवरी माह में 07 को जोशीमठ, 13 को गैरसैंण तथा 27 को घाट में, मार्च माह में 08 को दशोली, 15 को पोखरी तथा 25 को देवाल में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की जाएगी।