थराली। ब्लाक सभागार में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में थराली विधानसभा में होने वाले उपचुनाव तथा आगामी नगर पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि चुनावों में संगठन एकजुट होकर काम करेगा। पार्टी में निष्क्रय कार्यकर्ताओं को पदमुक्त किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष नवल भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि थराली विधानसभा सीट विधायक मगन लाल शाह की मौत के कारण खाली हो गई थी। मृतक विधायक को श्रद्धांजलि देते हुए थपलियाल ने कहा कि विधानसभा में जल्द उपचुनाव होने की संभावना है। साथ ही निकाय चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। बैठक में शामिल ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने का आवाह्न किया। जिला प्रभारी सूरज घिल्डियाल ने कहा कि जो पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य मीना फर्स्वाण, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दिनेश गौड़, जिला महामंत्री देवेंद्र नेगी, हेमंत सेमवाल, अनिल देवराड़ी, कुंदन परिहार, सुरेंद्र फर्स्वाण, ग्वालदम की प्रधान मीनू टम्टा, क्षेत्र पंचायत देवसारी मंजू परिहार, मंडल अध्यक्ष भाजपा रणजीत सिंह सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।