फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को न्याय पाने का अधिकार: विनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मोबाइल वैन ने विधिक साक्षरता एवं जागरुकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बाड़वाला और कालसी क्षेत्र में लोगों को बाल, महिला और श्रम कानूनों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और जीआईसी बाड़वाला में डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित कर लोगों को अधिकारों की जानकारी दी गई। सचल दल प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि संविधान के तहत सभी को न्याय पाने का अधिकार है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राधिकरण की ओर से नि:शुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आज भी कई ऐसी महिलाएं जो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। होटल और ढाबों में बच्चों से श्रम कराया जाता है। लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें, इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस मौके पर अमिताभ, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें