फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता में दो दिन से पांच गांवों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

बिजली लाइन में फाल्ट आने से चकराता प्रखंड के पांच गांवों में तीन दिन से लाइट नहीं है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बीते मंगलवार को दोधा, गबेला, हाजा दसोऊ, सुनोड़ा और भुपऊ गांवों में बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे पांच गांवों की बत्ती गुल हो गई। शाम ढलते ही ये सभी गांवों अंधेरे के आगोश में समा जाते है। रात रोशन करने के लिए लोगों को लालटेन और मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण आनंद शर्मा, संदीप सिंह, दौलत सिंह चौहान, भगतराम शर्मा, कपिल, सुनील आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोग मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। उधर, अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि फाल्ट बहुत माइनर है। जिसे ढूंढा जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें