ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड स्थित बृहस्पतिवार को शहीद स्मारक पर सांकेतिक उपवास रखा।
सांकेतिक उपवास के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विगत दिनों कांग्रेस ने जिस तरह संसदीय लोकतंत्र को तार-तार कर संसद को ठप करने का घृणित प्रयास किया है, वह निंदनीय है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, हरफूल महावर, एनएस वालिया, मुकेश शर्मा, पीएन वालिया, अविनाश वर्मन, संजय कौशिक, दिनेश सेठी, प्रदीप ठाकुर, नीरज चौहान, रवि गर्ग, अमर सिंह, कृष्णा तोमर, सविता ध्यानी, जयंती पटवाल, सुमित्रा भट्ट, कामनी रोहिला, सूरज सिंह चौहान, रचिता ठाकुर, कमलेश कश्यप आदि शामिल रहे।
वहीं सहसपुर में कार्यकर्ताओं ने विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय में सांकेतिक उपवास रखा। इस मौके मंडल महामंत्री शूरवीर सिंह चौहान, अजय टांक, शरद सिंह रावत, रीता, मंजू नेगी, चैती देवी, सरोज, राजेंद्र रावत, कुकेश पंवार आदि मौजूद रहे।