फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति की बैठक में एनआइटी के लिए भूमि देने का किया अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए भूमि देने पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कुंजिका प्रसाद उनियाल ने की। उन्होंने कहा कि कहा कि एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण किया जाना क्षेत्र के लिए सुनहरा व सुखद अवसर है। ग्राम पंचायत जलेथा के सौरभ कुमार ने कहा कि अगर एनआईटी प्रशासन प्रभावितों को रोजगार देने की गारंटी दे, तो ग्रामीण अपनी भूमि देने को तैयार हैं। बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें कुंजिका प्रसाद उनियाल अध्यक्ष, राजेश कुमार को महासचिव, पूर्व प्रधान शिव प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगीता देवी व देवेश्वरी देवी को महिला उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बिष्ट को संरक्षक व संतलाल को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें