फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता को बनाया जाए जिला, हनोल को पांचवा धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

जौनसार बावर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। उन्होंने चकराता को जिला बनाने के साथ ही क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग की। कहा पुरोड़ी में नवीन चकराता बसाने के लिए प्राधिकरण की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि हनोल स्थित महासू मंदिर को पांचवें धाम के रूप में स्थापित करने की भी मांग की। कहा चकराता और कालसी ब्लाक में एक नवोदय विद्यालय खोला जाए। उन्होंने चकराता में एकलव्य आदर्श विद्यालय खोलने के साथ ही त्यूनी क्षेत्र में फल-सब्जी मंडी स्थापित करने, कालसी में तकनीकी कृषि इकाई खोलने, कृषि और बागवानी पर आधारित रिसर्च सेंटर खोलने, त्यूनी, चकराता में परिवहन विभाग का मिनी डिपो स्थापित करने और क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग की। कहा चकराता विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए। इससे छात्रों को घर के पास ही रोजगार परख शिक्षा हासिल हो सके। ज्ञापन भेजने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह रावत, राजाराम शर्मा, विजयपाल रावत, जयमोहन शर्मा, सुरेंद्र चौहान, रामानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें