फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्वों पर करेंगे प्रदर्शन, जिला मुख्यालयों पर होंगे सेमीनार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थानीय राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आयोजित सर्वदलीय बैठक में रुद्रप्रयाग, आदिबदरी और कर्णप्रयाग से आंदोलन समर्थक पहुंचे। बैठक में लोगों ने आंदोलन को लगातार जारी रखने की बात कही। आंदोलन को तेज करने के लिए राष्ट्रीय पर्वों पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन और जिला मुख्यालयों पर सेमीनार आयोजित करने पर बल दिया गया। बारिश होने के कारण बैठक में कम ही लोग जुट पाए।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने अब तक के आंदोलन की रूपरेखा रखी और आगामी आंदोलन की रणनीति पर राय मांगी। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण राजधानी एक मांग नहीं बल्कि पहाड़ के विकास की अवधारणा है। गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए गैरसैंण आंदोलन पर नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्थायी राजधानी की मांग को लेकर समिति का आंदोलन 128वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। बैठक में रुद्रप्रयाग के विनोद डिमरी, सत्याल सिंह नेगी, राय सिंह रावत, पुरुषोत्तम चंद्रवाल, आदिबदरी से लक्ष्मण सिंह नेगी, नारायणबगड़ से वीरेंद्र प्रसाद जोशी, काशी देवी, लक्ष्मी देवी, कृष्णा नेगी, जसवंत सिंह, लक्ष्मण पंवार और सुरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें