गोपेश्वर। जिला शिक्षा विभाग की ओर खेलो इंडिया खेलो के तहत हुई वॉक रेस प्रतिस्पर्धा के विजेता मानसी और परमजीत को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने कहा कि मानसी और परमजीत ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने मानसी और परमजीत के कोच गोपाल बिष्ट व लता झिक्वांण को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशुतोष भंडारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नरेश हल्दियानी, शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, बीएल टम्टा, नरेंद्र रावत और केसी पंत आदि मौजूद थे।