फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप और पुष्पा को मिली साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। फरवरी माह में आयोजित खेल महाकुंभ की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गौचर के संदीप और मेहलचौरी की पुष्पा को युवा कल्याण विभाग ने साइकिल देकर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता की प्रथम विजेता रूपा को स्कूटी दी जाएगी, जिसके लिए जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राधा देवी आर्य ने कहा कि दिसंबर से फरवरी माह तक हुए खेल महाकुंभ में राज्य स्तर पर कर्णप्रयाग ब्लाक प्रथम और द्वितीय के साथ गैरसैंण ब्लाक भी दूसरे स्थान पर रहा। बुधवार को 800 मीटर दौड़ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गौचर निवासी संदीप कुमार और मेहलचौंरी निवासी पुष्पा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही रूपा को ब्लाक कार्यालय और क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि विजेताओं को स्कूटी वितरण का कार्यक्रम की तिथि प्रदेश सरकार तय करेगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट, एडीओ पंचायत मदन मोहन नगवाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें