फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम डबल में आरती और मौनी रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 38वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को महाविद्यालय परिसर में शुरू हुईं। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के पहले दिन कैरम, गोला फेंक, चक्का फेंक और शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं। कैरम डबल के बालिका वर्ग में आरती-मौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डा. जेसी घिल्डियाल ने किया। पहले दिन हुए कैरम डबल बालक वर्ग में धर्मेंद्र-अंकित प्रथम, मोहित नेगी-तथा संतोष बर्तवाल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आरती-मौनी प्रथम और सुनिधि-ममता द्वितीय रहीं। कैरम एकल में मनमोहन सिंह-दिव्या प्रथम और गौरव रोधियाल-प्राची सेनवाल द्वितीय रहे। गोला फेंक में हेमंत सिंह-रुचि प्रथम और सुशील सती-शिवानी द्वितीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में अरविंद-शालिनी प्रथम और सौरभ-हिमानी द्वितीय रहे। चक्का फेंक में शिवानी प्रथम और निकिता द्वितीय रहीं। इस दौरान महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा. एसआर सिंह, डा. जीसी बेंजवाल, डा. आरसी भट्ट, डा. वाईसी नैनवाल, डा. एएस रावत, डा. कविता पाठक, डा. प्रतीक हरबोला, डा. सुशील चंद्र और डा. डीएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें