ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
28 फीटा रोड स्थित पालिका बाजार के बेसमेंट में बने पार्किंग स्थल को तिब्बती मार्केट में तब्दील करने के विरोध में वार्ड-8 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लोगों ने बताया कि पालिका प्रशासन नियम विरुद्ध बेसमेंट में बने पार्किंग स्थल को तिब्बती मार्केट में तब्दील करने की योजना बना रहा है जबकि, क्षेत्र में अक्सर पार्किंग की समस्या बनी रहती है। लोग बाजार में ही वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। ऐसे में पार्किंग स्थल का इस्तेमाल महज वाहनों को पार्क करने के लिए होना चाहिए। जिससे लोगों को बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी। कहा यदि पालिका प्रशासन अपने निर्णय को वापस नहीं लेता तो लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रोमी बजाज, हिमांशु, राजेंद्र, संदीप मोगा, अजय कुमार अरोरा, मनदीप कमार, हिमांशु कोहली, अजय सोनी, मनीष, सौरभ आदि मौजूद रहे।