फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से की रायसुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
विज्ञापन

मुनिकीरेती नगर पालिका चुुनाव को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षकों की टीम ने मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। चुनाव पर्यवेक्षकों ने कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

चौदहबीघा में दोपहर एक बजे से कांग्रेस पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और प्रदेश महामंत्री ओपी चौहान ने बैठक में कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारों के चयन को लेकर रायशुमारी की। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि निकाय चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का रिहर्सल है। इसलिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। पार्टी में अनुशासनहीनता को हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव में जो भी कार्यकर्ता पार्टी के विरुद्ध कार्य करेगा, उसे हमेशा के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी पेश की, जिनमें दिनेश व्यास, अजय रमोला और दिनेश भट्ट शामिल हैं। पर्यवेक्षकों ने बताया कि रायशुमारी से एकत्रित जानकारियां प्रदेश हाईकमान को सौंपी जाएंगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, प्रेम सिंह नेगी, रमेश उनियाल, शोभा खत्री, पद्मा सेमवाल, सुमित्रा पंवार, विमला देवी, उर्मिला राणा, दिनेश सकलानी, मनन द्विवेदी, जीआर बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें