फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में हिचकोले खाकर चलेगी चारधाम यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होने में महज आठ दिन शेष रह गए हैं, मगर तीर्थनगरी में नेशनल हाईवे प्रशासन व नगर निकाय को अभी तक सड़कों की मरम्मत की सुुध नहीं आई है। लिहाजा इस साल चारधाम यात्रा सबसे महत्वपूर्ण केंद्र व पहले पड़ाव से ही गड्ढों में हिचकोले खाकर चलेगी। चारधाम यात्रा 18 अप्रैल से शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक तीर्थनगरी में सड़कों की हाल में सुधार की न तो नगर निकाय प्रशासन को और न ही नेशनल हाईवे प्रशासन को ही सुध आई है। ऐसे में जगह-जगह सड़कों पर पड़े गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। दिल्ली-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला क्षेत्र में वैदिक नगर से लेकर सौंग नदी पुल तक जगह जगह हाईवे गड्ढों में तब्दील है।
विज्ञापन

श्यामपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के आसपास, कोयलघाटी व गंगा विहार क्षेत्र और चंद्रभागा ब्रिज के आसपास भारी गड्ढे लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। चंद्रभागा पुल के कई ज्वाइंट पर नेशनल हाईवे डिवीजन को अभी तक रबड़ गार्डर बदलने की सुध नहीं आई है। ब्रिज से बस ट्रांजिट कंपाउंड एप्रोच मार्ग के मुहाने पर नगर निकाय प्रशासन द्वारा महीनों पहले वर्षा जल निकासी के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। इसके अलावा यात्रा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हीरालाल मार्ग पर जगह जगह बने भारी गड्ढों पर पैचवर्क नहीं हो पाया है। इसके साथ ही दून रोड को बस ट्रांजिट कंपाउंड को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हालत में हैं। मगर बावजूद इसके नगर निकाय को यात्रा की दृष्टि से मार्गों की मरम्मत की सुध फिलहाल नहीं आई है। ऐसे में विभिन्न महकमों की लापरवाही के चलते इस साल चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें