फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मागटी में पेयजल को तरस रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

चकराता। मागटी गांव में एक सप्ताह से पानी का भीषण संकट बना हुआ है। नलों में बहुत कम पानी आ रहा है। ग्रामीणों को तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत से खच्चरों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई के आश्वासन के चार दिन बाद भी लाइन ठीक नहीं हो सकी है।
गांव में 500 की आबादी निवास करती है। जिनके लिए सवाई खड्ड से 1.5 किमी पेयजल लाइन बिछाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से लाइन टूटी हुई है। विभागीय अधिकारी आश्वासन देकर टरका रहे हैं। जिससे ग्रामीणों खड्ड से पानी लाना पड़ रहा है। हालत ये कि अधिक रकम देकर खच्चरों के जरिये पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, सुभाष राणा, महावीर सिंह, केशर सिंह, मनोहर सिंह, कुंपाल, रमेश, चमन सुभाष आदि का कहना है कि जल्द ही बिस्सू पर्व शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि जल्द ही पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो और परेशानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें