फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नआईआरएफ में सुधार के लिए गढ़वाल विवि ने किए प्रयास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय संस्थागत श्रेणी ढांचा (एनआईआरफ) में गढ़वाल विवि की स्थिति सुधार के लिए विवि प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में कुलपति ने विज्ञान वर्ग के डींस, विभागाध्यक्षों व शिक्षकों से सुझाव मांगे।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने स्कूल ऑफ साइंस, स्कूल ऑफ अर्थ साइंस, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस व स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के डींस, विभागाध्यक्षों व शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में गढ़वाल विवि की राष्ट्रीय संस्थागत श्रेणी ढांचा (एनआईआरफ) में स्थिति पर चर्चा की गई। एनआईआरएफ मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी की जाती है, जिसमें संस्थाओं की शैक्षणिक गतिविधियां, शोध कार्य, शोध प्रोजेक्ट सहित अन्य कई चीजों का मूल्यांकन किया जाता है। एनआईआरएफ वर्ष 2016 से शुरू किया गया था। पूर्व में गढ़वाल विवि की रैकिंग 151 से 200 के बीच थी, लेकिन इस बार एनआईआरएफ में गढ़वाल विवि किसी भी पायदान को नहीं छू पाया है। सोमवार को कुलपति सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में कुलपित प्रो. नौटियाल ने एनआईआरएफ में सुधार के लिए सुझाव मांगे। बैठक में यह भी तय किया गया विवि में शोध परियोजनाओं के क्रियान्वयन में कोई दिक्कतें न हों इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. ओपी गुसाईं ने एनआईआरएफ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में शिक्षकों के साथ ही संयुक्त रजिस्टार डा. एके मोहंती व उपकुलसचिव (वित्त) अनीस भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें