देवप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 12 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) में शौर्य दीवार का लोकार्पण करेंगे। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धपीठ मां चंद्रबदनी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ माता के दर्शन करेंगे। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जामणीखाल में जनता दर्शन में प्रतिभाग कर जनसमस्याएं भी सुनेंगे। जबकि इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री चौरास कीर्तिनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।