फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 से होगी पिंडर में मेलों का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। पिंडर घाटी में बैसाख के माह में होने वाले विभिन्न मेलों का आगाज 14 अप्रैल को बैसाखी मेले के साथ होगा। इसके लिए ग्रामीण मंदिरों की साज सज्जा और अन्य तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

मेलों की शुरुआत नारायणबगड़ के पंती मेले से होगी। 14 अप्रैल को होने वाले इस मेले में कौब, मींग, माल, हंसकोटी, खैनोली, असेड़ा, पैठाणी, मालबज्वाड़, भटियाणा आदि गांवों से देवनिशाण और डोलियां पिंडर नदी में स्नान के लिए पहुंचेंगी। इस दौरान पंती में सभी देवताओं का मिलन होगा। 15 अप्रैल को मींग, कौब और माल, 16 अप्रैल को खैैनोली, 17 अप्रैल को असेड़ और 18 अप्रैल को थराली के मालबज्वाड़ में मेले का आयोजन होगा। मींग के प्रधान महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मेलों को भव्य और पारंपरिक बनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें