फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गौचर में कार्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। एसडीएम कर्णप्रयाग जीआर बिनवाल ने आदर्श विद्यालय, नगर पालिका कार्यालय और बसंतपुर (शैल) में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने विभागीय कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम जीआर बिनवाल ने राजकीय आदर्श विद्यालय का निरीक्षण कर मिड-डे मील का जायजा लिया। विद्यालय में ई-लर्निंग स्मार्ट क्लास के लिए ओवर हैड प्रोजेक्टर आदि सामान उपलब्ध होने के बावजूद इन उपकरणों को न लगाने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने शीघ्र इन उपकरणों को लगाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य और स्टाफ को दिए। बसंतपुर (शैल) में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। पालिका कार्यालय में उचित सफाई और साज-सज्जा व्यवस्था न होने पर एसडीएम ने पालिका कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें