फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा सीजन में फिर आवाजाही होगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

18 अप्रैल से चारधाम यात्रा सीजन शुरू हो रहा है। लेकिन अब तक प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। नतीजतन, आए दिन मुख्य बाजार में जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। पहाड़ी गली, अस्पताल रोड के पास ट्रैफिक रेंग-रेंग कर आगे बढ़ता है। आगे भी कमोवेश यही हालात रहे तो नेशनल हाईवे पर यमुनोत्री का सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विकासनगर मुख्य बाजार दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब तीन किमी के दायरे में बसा हुआ है। पार्किंग की कोई बेहतर व्यवस्था न होने के कारण लोग मुख्य बाजार में ही वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। इसके साथ ही फुटपाथ पर भी अतिक्रमण का कब्जा रहता है। इसके चलते लोगों को भी सड़क पर ही चलना पड़ता है। जिसके चलते अक्सर बाजार में जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि व्यापारी दिन के समय ही वाहनों से सामान को लोड और अनलोड कराते हैं। जिससे सड़क संकरी हो जाती है। जिससे आए दिन जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। बीच-बीच में प्रशासन के अभियान चलाने पर ट्रैफिक और अतिक्रमण दोनों ही व्यवस्था पुख्ता नजर आते हैं। लेकिन अभियान समाप्त होते ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट जाती है। समाज सेवी भास्कर चुग, पिन्नी शर्मा आदि का कहना है कि प्रशासन को सड़क पर अतिक्रमण और वाहन लोड-अनलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सुबह 10-शाम पांच बजे तक वाहनों के लोड-अनलोड पर पूरी तरह से रोक लग जानी चाहिए। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


यहां लगता है जाम
वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़े होने के कारण अक्सर पहाड़ी गली, सिनेमा गली, सहारनपुर बस स्टैंड, अस्पताल रोड, जल संस्थान कार्यालय के पास अक्सर जाम के हालात पैदा हो जाते हैं।

यात्रा सीजन पर बढ़ जाता है दबाव
यात्रा सीजन शुरू होते ही दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर यात्रियों का दबाव भी बढ़ जाता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और वेस्ट यूपी से आने वाले ज्यादातर वाहन इसी यात्रा रूट से यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी और चकराता के लिए भी इसी यात्रा रूट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे अप्रैल से लेकर अक्तूबर तक इस सड़क पर यात्रियों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है। ऐसे में अक्सर जाम के कारण बाजार के तीन किमी हिस्से को पार करने में यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यात्रा सीजन में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड की गई है। यात्रा सीजन शुरू होने से पूर्व मुख्य जगहों पर यातायात पुलिस की तैनाती कर दी जाएगी।
- सरिता डोभाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें