फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पर्यवेक्षक पहुंचेंगे चमोली, टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक इस सप्ताह चमोली पहुंचेंगे। यहां नौ से 12 अप्रैल तक पर्यवेक्षक जिले की चार नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में चुनावों की तैयारियों के लिए टिकट के दावेदारों के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट ने बताया कि चमोली जिले के लिए पर्यवेक्षक प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र शाह संभावित दावेदारों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। नौ अप्रैल को नगर पालिका गोपेश्वर, 10 को जोशीमठ, नगर पंचायत पीपलकोटी और नंदप्रयाग में बैठकें होंगी। 11 को पोखरी के साथ ही नगर पालिका गौचर और कर्णप्रयाग में बैठक होगी। 12 अप्रैल को नगर पंचायत गैरसैंण के साथ ही थराली में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें