फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने फूंका स्पीकर अग्रवाल का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेटे को उपनल के माध्यम से जल संस्थान में एई पद पर तैनाती दिए जाने के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। उनका कहना था कि नौकरी मांग रहे बेरोजगारों पर राज्य सरकार लाठीचार्ज कर रही है और सत्ता के रसूख से भाजपा के नेताओं के परिवारों को नियम ताक पर रखकर ओहदे बांटे जा रहे हैं। शनिवार को दल कार्यकर्ता दून रोड स्थित नटराज चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। बताया कि राज्य सरकार ने उपनल के माध्यम से अग्रवाल के पुत्र को जल संस्थान में सहायक अभियंता पद पर तैनाती दी है। जबकि उक्त पदों पर पूर्व सैनिक व सैनिक आश्रितों को ही नियुक्ति दी जा सकती है, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद नियम कायदे ताक पर रखकर नियुक्तियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मोहित डोभाल, आशीष भट्ट, गौरव रावत, संदीप सती, आशीष, भूपेंद्र पंवार, दीपक गुप्ता आदि शामिल थे। उधर, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में बैठक की, जिसमें स्पीकर अग्रवाल पर सत्ता की आड़ में लाभ लेने व प्रदेश के हजारों बेरोजगारों के मुंह पर तमाचा मारने की बात कही गई। आरोप है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने बेरोजगारों को पकौड़े बेचकर रोजगार करने की सलाह दी थी, जबकि प्रदेश में भाजपा नियम विरुद्घ कार्यों को अंजाम देने पर उतर आई है। मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव सन्नी प्रजापति, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, मधु जोशी, देवेंद्र प्रजापति, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, अभिनव मलिक, अजय दास, अभिषेक, जयपाल, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें