फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचडीसी के स्टाफ का एम्स में होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के बीच सरकारी दरों पर कारपोरेशन के कर्मचारियों व अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर करार हुआ है। बताया गया कि दोनों संस्थानों के मध्य हुए करार के बाद कारपोरेशन के करीब दो हजार अधिकारी, कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके परिवार को सीजीएचएस रेट पर एम्स संस्थान में उपचार की सुविधा मिल सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को टीएचडीसी इंडिया लिमिडेट और एम्स ऋषिकेश के बीच स्वास्थ्य सुविधा को लेकर करार हुआ। बताया गया कि करार के तहत अब कारपोरेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी सीजीएचएस रेट पर संस्थान में चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी। एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत ने बताया कि करार के मुताबिक टीएचडीसी के कार्मिको को 15 अप्रैल यानि रविवार से एम्स अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। बताया कि टीएचडीसी के कर्मचारियों व उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए संस्थान में अलग से काउंटर की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
कारपोरेशन के सीएमडी धीरेंद्र वीर सिंह ने बताया कि टीएचडीसी में दो हजार से अधिक इंजीनियर व कर्मचारी तैनात हैं, जिन्हें करार के बाद एम्स में सस्ती दरों पर बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कारपोरेशन के निदेशक तकनीकी एचएल अरोड़ा, निदेशक कार्मिक विजय गोयल, केपी सिंह, विभा चौधरी, एम्स के उप निदेशक अंशुमान गुप्ता, प्रोफेसर वीना रवि, प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. लतिका मोहन, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. सोम बसु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें