श्रीनगर। गढ़वाल विवि के यूथ क्लब की ओर से उल्लास कार्यक्रम के तहत बिड़ला परिसर के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में शिवम व महिला वर्ग में रचना विजयी रही।
शनिवार को इंडोर स्टेडियम में पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहला मैच शिवम व तरुण के मध्य हुआ, जिसमें शिवम ने 0-2 से मैच जीता। महिला वर्ग में दीक्षा व रचना के मध्य खेले गए मैच में भी रचना ने 0-2 से जीती। यूथ क्लब के अध्यक्ष शुभम भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच का उद्घाटन छात्रसंघ महासचिव देवकांत देवराड़ी ने किया। इस मौके पर गायत्री बिष्ट, हर्षित गुप्ता, अंकित, अजयपाल, तनय प्रीतम, अक्षय, अतुल, अनुराग, देवाशीष, कविता आदि मौजूद थे।