देवाल। ब्लाक के रैल-पलबरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के नाम पर किए गए लाखों के घोटाले के मामले में गठित टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान न तो टीम को सड़क पर डामर मिला और न ही सड़क की चौड़ाई मानकों के अनुसार मिली।
उपजिलाधिकारी रोहित मीणा, लोनिवि के ईई विजय कुमार, निर्माण निगम के एई ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम को सड़क पर न डामर मिला और सड़क की चौड़ाई भी कम मिली। प्रधान कुंवर राम, रविंद्र सिंह, बृजमोहन गड़िया समेत कई ग्रामीणों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की। एसडीएम रोहित मीणा ने बताया कि सड़क का निरीक्षण कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द डीएम को भेजी जाएगी।