फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में जल्द शुरू होगा जिले का पहला सीनियर डिवीजन कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय पर जल्द सिविल जज सीनियर डिवीजन का कोर्ट जल्द शुरू होगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन की यहां नियुक्ति हो गई है। वह जल्द यहां ज्वाइनिंग देंगे। जिले में खुलने वाले इस पहले कोर्ट से लोगों की 1 लाख से अधिक के मामलों की सीधी सुनवाई होगी। अब तक लोगों (वादकारियों) को इन मामलों के लिए गोपेश्वर दौड़ना पड़ता था।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र पुजारी ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व कर्णप्रयाग में सीनियर जज सीनियर डिवीजन का कोर्ट शुरू करने की स्वीकृति मिली थी। यहां न्यायालय भवन आदि का निर्माण भी किया गया लेकिन सीनियर जज के पद पर नियुक्ति नहीं होने से वादकारी की सुनवाई गोपेश्वर जिला जज कोर्ट में की जाती रही है। अब कर्णप्रयाग में जिले का पहला सीनियर जज डिवीजन का कोर्ट खुलने से लोगों को राहत मिलेगी। पुजारी ने बताया कि जल्द सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायाधीश यहां ज्वाइन करेंगे। अधिवक्ता भुवन नौटियाल, अशोक डिमरी, वीरेंद्र लडोला, जगदीश पुरोहित, दिनेश थपलियाल, सतीश गैरोला, केपी सती, राजेंद्र सिंह नेगी, रणवीर कंडवाल और अविनाश जोशी आदि ने कहा कि इससे लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें