फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्ग के समरेख के बदलाव का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के बसंत बिहार मोहल्ले के लोगों ने मोहल्ले के एक मात्र पैदल मार्ग के समरेखण में किए जा रहे बदलाव का विरोध किया। लोगों ने मामले में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हीरा सिंह, राजेश्वरी देवी, परमानंद चमोला, प्रेमा देवी, आरएस रावत, सच्चिदानंद पुरोहित और देवेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्ट ऑफिस के समीप से बसंत बिहार मोहल्ले को जोड़ने वाले पैदल मार्ग का समरेखण बदला जा रहा है, जबकि यहां पूर्व से सुगम पैदल मार्ग निर्मित है। लोगों ने कहा कि पालिका प्रशासन की ओर से लोगों की सहमति के बिना मार्ग का समरेखण बदला जा रहा है, जो कि सरकारी धन का दुरुपयोग है। लोगों ने अधिशासी अधिकारी से निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई। कहा गया यदि पालिका प्रशासन की ओर से शीघ्र मांग पर कार्रवाई नहीं की गई वे आंदोलन शुरू कर देंगे। इधर, अधिशासी अभियंता अनिल पंत का कहना है कि बसंत बिहार को जाने वाले मार्ग पर सुगमता को देखते हुए दोहरा एप्रोच मार्ग बनाया जा रहा है। पूर्व में निर्मित मार्ग को यथावत रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें