श्रीनगर। डालमिया धर्मशाला में शुक्रवार को मानव धर्म की प्रणेता राजराजेश्वरी माता की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माता की प्रेरणा से ही भोले महाराज व माता मंगला ने हंस फाउंडेशन की स्थापना की है, जिसके माध्यम से निर्धन व गरीब लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक और सामाजिक लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन से जुडे़ उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा कि माता राजराजेश्वरी के पद चिन्हों पर चल कर उनके पुत्र भोले जी महाराज भी मानव सेवा में लगे हैं। दूसरी ओर मानव उत्थान सेवा समिति श्रीकोट गंगानाली में भी माता के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पर सत्संग के आयोजन के बाद अनाथालय में बच्चों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर शालिनी बाई, धनेश्वरी रौथाण, मातवर सिंह बिष्ट, श्यामलाल, टेकराम भट्ट, गणेश भट्ट, अंकित कुमार, मनोज नेगी, रुकमणी पुंडीर, शकुंतला चौहान, केवल सिंह कठैत, जगदीप सिंह गुसांई, जितेंद्र राणा आदि मौजूद थे।