फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का करने के लिए पैरामेडिकल कर्मचारियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के संविदा पैरामेडिकल कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग के लिए दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर उन्होंने रोष जताया कि वह कॉलेज की ओर से विज्ञप्ति जारी होने के बाद पदों के सापेक्ष नियुक्त हुए थे, लेकिन सालों काम करने के बावजूद उनका नियमितीकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल मेें कॉलेज/अस्पताल के संविदा नर्सिंग और लैब टेक्नीशियन ने सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक कार्य बहिष्कार करते हुए सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में कहा गया कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज को सेना के हैंडओवर करने जा रही है, लेकिन इससे पूर्व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। कहा कि यदि शीघ्र नियमितीकरण की कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर शेखर पैन्यूली, अमित मनवाल, भावना, रोमी काला, हेमलता, मोहर ङ्क्षसह, आशीष, चंद्रशेखर शर्मा, मनमोहन बड़थ्वाल और सुनील रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें