फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ-कर्णप्रयाग हाइवे के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ-कर्णप्रयाग हाइवे के पंचपुलिया के समीप गौचर से कर्णप्रयाग आ रही एक बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना कर्णप्रयाग के एसआई राज नारायण व्यास ने बताया कि बाइक सवार के खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। खाई में गिरे युवक कमल किशोर (42) पुत्र राजवीर सिंह निवासी मंगलौर (हरिद्वार) को घायल अवस्था में खाई से निकाला। उसे 108 सेवा से सीएचसी कर्णप्रयाग ले जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। एसआई राज नारायण व्यास ने बताया कि कमल किशोर हरिद्वार का रहने वाला है वह कर्णप्रयाग किस कारण से आया इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें