फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा महागठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

भारतीय पंचायत दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भारती सिंह ने उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव विभिन्न दलों के सहयोग से लड़ने की बात कही है। बैठक मंगलवार को अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान निकाय चुनाव के लिए सर्वसम्मति से सीटों का बंटवारा किया गया। इसमें टिहरी व पौड़ी से भारतीय पंचायत दल, उत्तरकाशी व चमोली से राष्ट्रीय कामगार पार्टी, रुद्रप्रयाग व नैनीताल से बहुजन समाज पार्टी, देहरादून व हरिद्वार से राष्ट्रीय अपना दल, उधमसिंहनगर व अल्मोड़ा से राष्ट्रीय परिवर्तन दल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ से आम आवाम पार्टी और चंपावत से किसान मजदूर सेना के गठबंधन से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इस मौके पर भारतीय पंचायत दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरती सिंह ने दावा किया कि महागठबंधन उत्तराखंड के नगर निकाय की सभी सीटों पर भारी जीत दर्ज कराएगा। भारतीय पंचायत दल थराली उप चुनाव में भी गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन करेगा। इस अवसर पर दलबारा राम, सोनम निषाद, सुरेंद्र नेगी, हर्षित रावत, आर्यन लोहिया, अभिलाषा लोहिया, मयंक रावत, संजय बहुगुणा, दीपक जोशी, संजय कहरवार, रामलाल त्यागी, पंकज जोशी, विकास पटेल, मंजू पंडित, संजीव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें