फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीट आरक्षित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन ने राज्य सरकार से राजकीय परिवहन निगम की बसों में चार सीटें वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित करने की मांग की है। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के अनुरूप पेंशन पुनरीक्षण करने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित सुलखी माई धर्मशाला में संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के अनुरूप 2016 के पूर्व सेवानिवृत हुए राजकीय पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन पुनरीक्षण करने तथा स्मार्ट कार्ड योजना में सेवानिवृत कार्मिकों को शामिल करने पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार सीटें आरक्षित करने की मांग रखी। इस पर सभी ने सहमति जताई है। बैठक में भारती पंत, विमला शर्मा, सुलोचना नेगी, राधिका पाटनी, कुसुमलता शर्मा, विजय गुप्ता, कलावती, कृष्णा चौहान, आरएस पुरी, जीके सिंघल, सागर सिंह, शशि कंडवाल, केएस गुप्ता, वीके शर्मा, राजबहादुर सिंह, सत्यवीर सिंह, सूर्यदेव राय, एसएम कंडवाल, एमएल वालिया, एसके पैन्यूली, एसपी संगल, केएस पयाल, भोला बिष्ट, अनुसूया पैन्यूली, बीएस गोयल, एमसी अग्रवाल, जेएस अरोड़ा, एमएल अरोड़ा, एनपी सारस्वत, पुुरुषोतम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें