फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ की बुनियाद पर टिकी मोदी सरकार, जनता उखाड़ फेंकेगी: प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। नगर में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के नेता केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सरकार जनभावनाओं के विरुद्ध निकायों का सीमा विस्तार कर गांवों की एकता को तोड़ना चाह रही है। इस जनविरोधी सरकार को जनता आगामी निकाय चुनाव में जवाब देगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में जनआक्रोश रैली निकाली गई इसके बाद टैक्सी स्टैंड पर जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चमोली जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, बेस अस्पताल जैसी सुविधाएं पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन है। केंद्र सरकार ने जनता को गुमराह किया अब जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली। निकाय चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। थराली विधायक प्रो. जीतराम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सिर्फ झूठी घोषणाओं से जनता को गुमराह करती आ रही हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, विक्रम सिंह नेगी, वीरेंद्र रावत और हरीश भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें