फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिनों से चल रहा उक्रांद का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आठ दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने आगामी थराली विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए धरना स्थगित कर दिया है। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सत्यप्रकाश सती ने कहा कि दल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने को लेकर कटिबद्ध है। राजधानी के लिए संघर्ष जारी रहेगा। निकाय और थराली विधानसभा उपचुनाव के कारण फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है। चुनाव होने के बाद दोबारा राजधानी को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय नेता सतीश सेमवाल, जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष सोनम बर्तवाल, वीरेंद्र सिंह असवाल, काजल, रमेश भारती, शशिभूषण मैठाणी और अरुणा डंडवासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें