थराली। ओलावृष्टि से सोल घाटी के काश्तकारों की उपजाऊ फसलें चौपट हो गई। ग्राम प्रधान बूंगा गोदाबंरी देवी, गेरूड़ की कमला देवी, बुरसोल की यशोदा देवी, कोलपुड़ी के जसपाल सिंह ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि मंगलवार शाम को सोल घाटी के बूंगा, बुरसोल, गेरूड़, गुप्टारा, बजारों, चामे, कलचुना सहित कई क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की आलू, चौलाई, सरसों, गेहूं और जौ सहित फलदार पेड़ों को क्षति हो गई है। उन्होंने क्षति का आंकलन कर काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की।