फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में आधी-अधूरी निर्मित सड़क से बना गांवों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। सात किलोमीटर अमरपुर-रैतोली-नरगोली-कम्यार मोटर मार्ग के निर्माण के लिए वर्ष 2016 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य आधा-अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से सड़क की हिल कटिंग के दौरान गांवों को जाने वाले पैदल रास्तों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सल्ला रैतोली गांव के उप प्रधान प्रदीप सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष हीरा देवी, दिलवर सिंह, राम सिंह, दीपक, रोहित, अनसूया, सुशीला देवी, रुक्मणी, शशि और विनोद का कहना है कि आगामी बरसात के पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो समीपवर्ती गांवों को सड़क के मलबे से खतरा हो जाएगा। वहीं लोनिवि के ईई धन सिंह रावत ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें