फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई के मुद्दे उठे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। जिला स्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों ने सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई, शिक्षा सहित बंदरों और सूअरों से फसलों को नुकसान संबंधित समस्याएं उठाईं। इस दौरान दर्ज हुई 35 समस्याओं में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं को डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम विनोद गोस्वामी ने ग्रामीणों से होम स्टे योजना और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत लाभ लेने की बात कही। इस दौरान लखेड़ी गांव में पेयजल योजना निर्माण, स्यूंणी मल्ली के प्राइमरी स्कूल में अध्यापकों की कमी और पेयजल योजना की मरम्मत, ब्लाक के छसिया कोट से भनौटिया तक सड़क का निर्माण, सारकोट के लिए पेयजल योजना का निर्माण आदि की मांग की गई। तहसील दिवस में बंदरों और सूअरों से हो रहे फसलों के नुकसान पर फरियादियों ने कहा यदि जल्द जंगली जानवरों से निजात नहीं दिलाई गई तो लोग खेती छोड़ने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर कनिष्ठ उपप्रमुख राकेश लाल, एसडीएम स्मृता परमार, तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी, नत्थी सिंह पंवार, सीवीओ डा. लोकेश कुमार, डीपीआरओ बीएस दुग्ताल, सीएचओ नरेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल आर्य, बीएस बुटोला और यशवंत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें