आदिबदरी। तहसील के जुलगढ़ और थापली क्षेत्र के जंगलों में रविवार शाम से लगी आग से लाखों की वन संपदा राख हो गई। ग्रामीणों ने स्वयं ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जुलगढ़ के रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने जुलगढ और थापली के जंगलों में रविवार रात आग लगने की सूचना सोमवार को वन विभाग के नारायणबगड़ रेंज कार्यालय में दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से मौके पर एक भी कर्मचारी को नहीं भेजा गया। वहीं नारायणबगड़ रेंज के वन दरोगा तोता राम ने बताया कि वह नारायणबगड़ क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को बुझाने गए थे, जिससे वह आदिबदरी क्षेत्र में नहीं जा सके।