फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय क्रिकेट टीम के लिए 22 का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रदेश स्तरीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 22 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिसकी चयन प्रक्रिया 14 और 15 अप्रैल को गौचर के खेल मैदान में होगी।
विज्ञापन

चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नलिन रावत ने बताया कि राज्य स्तरीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले से क्रिकेटरों की चयन प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 25 मार्च को गौचर के खेल मैदान में सभी क्षेत्रों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया, जिसमें से 22 का चयन किया गया। चयनित 22 खिलाड़ियों में से 15 का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम में किया जाएगा। इसके लिए 14 और 15 अप्रैल को गौचर के खेल मैदान में 40-40 ओवरों के मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें