श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के 205 दैनिक एवं नियत कर्मचारियों की सेवा विस्तार के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इन कर्मियों की सेवा की अनुबंध अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है।
राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में नियत दैनिक वेतन भोगी व प्रबंधन समिति के तहत 205 से अधिक कर्मी कार्यरत है, जिनकी सेवा अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने इन कर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है, जिसके बाद कर्मियों की सेवा अवधि में विस्तार हो सकेगा। कर्मियों ने शासन से नियमितीकरण व दून मेडिकल कालेज की तर्ज पर मानदेय दिए जाने के साथ ही मेडिकल कालेज को सेना को सौंपे जाने से पूर्व कर्मियों के हितों को सुरक्षित करने की भी मांग की है।