फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार ने आठ विकेट से जीता पहला मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी जनपद की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में कोटद्वार की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में तीन टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच 1 अप्रैल को खेला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में पौड़ी जनपद की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच कोटद्वार व पौड़ी की टीम के बीच खेला गया। 40 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पौड़ी की टीम 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन ही बना पाई। जबकि जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोटद्वार की टीम ने 15 ओवर में ही मात्र 2 विकेट खोकर 116 रन बनाए। मैच में कोटद्वार की टीम ने 8 विकेट से विजयी रही। कोटद्वार के लिए कप्तान सूरज राणा ने 43 व शशांक नेगी ने 30 रनों की पारी खेली। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पौड़ी क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुलवीर उनियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पौड़ी, श्रीनगर व कोटद्वार की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर पौड़ी जनपद की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदीप मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें