फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर उद्घोष अर्जुन तो मिस उद्घोष बनी दिव्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। हिमालयन यूथ मूवमेंट और गढ़वाल विवि शोध छात्र एसोसिएशन की ओर से आयोजित उद्घोष आगाज हुनर समारोह में मिस्टर उद्घोष अर्जुन भंडारी व मिस उद्घोष का खिताब दिव्या के नाम रहा। समापन अवसर पर लद्दाख के छात्रों की प्रस्तुति ने छात्रों को खूब झूमाया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिमालयन यूथ मूवमेंट और गढ़वाल विवि शोध छात्र एसोसिएशन की ओर से आयोजित उद्घोष आगाज हुनर का समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मिस्टर उद्घोष अर्जुन भंडारी व मिस उद्घोष का खिताब दिव्या के नाम रहा। गायन में प्रमिला प्रथम, मनीषा देव द्वितीय व अमन तृतीय स्थान पर रहे। एकल डांस में प्रियंका, अभिषेक व अलका भारती क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि ग्रुप डांस में इमोलिन ग्रुप पहले, भांगड़ा ग्रुप दूसरे व प्रमाणन ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में लद्दाख के छात्रों की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। कार्यक्रम संयोजक दर्शन दानू व मनोज रावत ने कहा कि भविष्य में इस समारोह को और भव्य रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में गढ़वाल विवि की डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें