फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कलश यात्रा में उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। निजमूला घाटी के गौणा गांव में इन दिनों बगड़वाल नृत्य की धूम मची है। शुक्रवार को नृत्य के दौरान भव्य जलकलश यात्रा भी निकाली गई। बगड़वाल देवता के दर्शनों के लिए दूर-दराज के गांवों से भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जीतूू बगड़वाल के अवतारी पुरुष दयाल सिंह पंवार, सोबनू देव सिंह बिष्ट, सोबनी कमला देवी के साथ ही अन्य देव पश्वा अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करते हैं। बगड़वाल के अवतारी पुरुष ने तडाक ताल से बुरांश के फूल लाकर फुलारा नृत्य किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह, करण सिंह, गजेंद्र रावत, गंगा सिंह, नरेंद्र रावत, महिपाल फरस्वाण, जसवंत बिष्ट, कुंवर सिंह कठैत और प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें