गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 116वें दिन शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रहा। बृहस्पतिवार को मांग के समर्थन में चलाया जा रहा 63 दिनों का आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद शुक्रवार से समिति ने आंदोलन को जारी रखते हुए रामलीला मैदान में धरना दिया।
आंदोलनकारियों ने कहा कि स्थायी राजधानी की मांग को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही ग्राम स्तर, न्याय पंचायत स्तर, वार्ड और नगर, ब्लाक सहित जिलों में स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आंदोलन का प्रचार किया जाएगा। धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह विष्ट, जसवंत सिंह, कमला पंवार, भुवन पंत, लक्ष्मण पंवार और सुरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। समर्थन में आनंद सिंह, जगदीश, सूरज, मंजू बिष्ट, अदिति पंवार, महेशी देवी, नंदन नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कल्पना, वीरेंद्र प्रसाद जोशी, धूूूमा देवी और सरोज शाह आदि मौजूद रहे।