फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक सोनू निगम पहुंचे तीर्थनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। बॉलीवुड गायक सोनू निगम इन दिनों तीर्थनगरी में हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और माथा टेका। गायक सोनू निगम ने स्वर्गाश्रम स्थित महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया का भ्रमण भी किया। सोनू ने बताया कि वह 26 मार्च को तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नरेंद्रनगर स्थित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह तपोवन क्षेत्र में रुके। इस दौरान उन्होंने स्वर्गाश्रम में भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया का भ्रमण किया। उन्होंने स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती बाजार कई दुकानों से खरीदारी भी की। सोनू को बाजार में घूमता देख प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मुनिकीरेती में स्थानीय लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र और गंगाजल भेंट किया। इस अवसर पर नवीन चंद्रा, पंकज थपलियाल, नितिन राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें