फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक कर्मियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्रामीण बैंक कर्मी व अधिकारी 7 सूत्री मांगों के लिए तीन दिन हड़ताल पर रहे। हड़ताल के अंतिम दिन कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। बृहस्पतिवार से ग्रामीण बैंकों में नियमित रूप से कार्य होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष चंडी प्रसाद पांडे ने कहा कि संगठन 7 सूत्री मांगों के लिए कर्मी लंबे समय से आंदोलित हैं। मांगों में वाणिज्य बैंकों की 2015 की नीति के अनुसार मृतक आश्रितों की नियुक्ति किए जाने, ग्रामीण बैंकों का निजीकरण न किए जाने, ग्रामीण बैंकों के कर्मियों को प्रायोजक बैंक के समान अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने व बैंकों की शाखाओं में नियुक्त संदेश वाहकों को बैंककर्मी घोषित किए जाने की मांग शामिल हैं। पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण बैंक कर्मियों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है। आंदोलित ग्रामीण बैंक कर्मियों ने कहा के पेंशन संबंधी मामले में केंद्र सरकार ने जो याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है, उसे जल्द वापस लिया जाए। हड़ताल के अंतिम दिन बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने सांसद रमेश पोखरियाल व भगत सिंह कोश्यारी को ज्ञापन भेज केंद्र सरकार के समक्ष उनका पक्ष रखने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में सुनील दत्त भट्ट, वीरेंद्र रतूड़ी, कुलभूषण नैथानी, मनदीप सिंह, हिम्मत सिंह, नंद किशोर खंडूड़ी, राकेश भट्ट, पूर्णिमा एवं जेसिका शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें