फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन बीट अधिकारियों की हड़ताल से विभागीय व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। वन बीट अधिकारियों की हड़ताल से वन विभागों की व्यवस्था चरमरा गई है। इन दिनों जिले के दूरस्थ आरक्षित वन क्षेत्र और वन पंचायत के जंगल आग से धधक रहे हैं, वहीं वन बीट अधिकारियों की हड़ताल के कारण आग पर काबू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

हड़ताली वन बीट अधिकारियों का कहना है कि शासन की ओर से गलत समय में विभागीय नियमावली के साथ छेड़छाड़ की गई है। हड़ताल से कंट्रोल वर्निंग नहीं हो पा रही है। चमोली जिले में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के 60, बदरीनाथ वन प्रभाग के 57, केदारनाथ वन प्रभाग के 88 और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के 25 वन बीट अधिकारी हड़ताल पर हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मोहन जोशी, महामंत्री प्रमोद भट्ट ने भी आंदोलनरत अधिकारियों की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर प्रकाश नेगी, बुद्धिबल्लभ जोशी, आरएस पुंडीर, मनोज मैठाणी, शूरवीर, तनुज, कल्पेश्वरी, भंडारी, सरोज, रेखा, जयंती, प्रियंका और कलम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें